देहरादून में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की 3 महिलायें गिरफ्तार
3 Women from Uzbekistan and Kyrgyzstan Illegally Residing in Dehradun Arrested
3 Women from Uzbekistan and Kyrgyzstan Illegally Residing in Dehradun Arrested
देहरादून,29 मार्च 2026 : उत्तराखंड में बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ (Operation Crackdown) के तहत Dehradun Police को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
रायपुर थाना पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से शहर में रह रही तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई महिलाओं में एक किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) और दो उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की मूल निवासी हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान (Intensive Checking Drive) चलाया जा रहा है
बीते शनिवार (28 मार्च) को रायपुर पुलिस टीम साईं कॉम्प्लेक्स के तृतीय तल पर स्थित एक फ्लैट में सत्यापन के लिए पहुँची।
यहाँ तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करती मिलीं।
जब पुलिस ने उनसे भारत में रहने के वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी पुख्ता प्रमाण पेश नहीं कर पाईं
हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में उनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:
ईरीका (29 वर्ष): मूल निवासी किर्गिस्तान।
करीना (30 वर्ष): मूल निवासी उज्बेकिस्तान।
निगोरा नीम (32 वर्ष): मूल निवासी उज्बेकिस्तान।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-
1- ईरीका (उम्र लगभग 29 वर्ष), मूल निवासी किर्गिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
2- करीना (उम्र लगभग 30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान, हाल पता सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
3-निगोरा नीम (उम्र लगभग 32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान सांई कॉम्पलैक्स, रायपुर, देहरादून
बरामद माल :-
1- एक पासपोर्ट किर्गिस्तान, पासपोर्ट पर अंकित e-VISA (इरिका के नाम से)
2- फर्जी आधार कार्ड Erika
3- एक पैन कार्ड
4-एक नागरिकता कार्ड किर्गिस्तान (इरिका के नाम से)
5- विदेशी करेंसी के अलग-अलग नोट
6- एक फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति ( Karina)
7-एक स्टेट बैंक की पासबुक( Ms. Karina )
8- एक पासपोर्ट REPUBLIC OF UZBEKISTAN
9- अन्य दस्तावेज






