pinko казино
DehradunHaridwarHealthUttarakhand

(कोरोना अपडेट) देहरादून के 23 हेल्थ केयर वर्कर सहित आज उत्तराखंड में 244 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमे के द्वारा जारी किये हेल्थ बुलेटिन में

राज्य में 244 नए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पुष्टि की गयी है।

जिसके बाद अब प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 5961 हो गयी है।

राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 2365 है।

कोरोना के मरीजों की इलाज के बाद ठीक होने की संख्या 3495 है

जिसमें से आज 54 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की डबलिंग रेट 20.81 दिन है।

आज सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव केस राजधानी देहरादून से हैं

जहां आज 72 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाये गए हैं।

इनमें से 23 हेल्थ केयर वर्कर हैं जबकि 23 व्यक्ति पहले से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले हैं।

इसके अलावा हरिद्वार से आज 61 मामले हैं।

आज पिथौरागढ़ से 18 कोरोना पॉजिटिव के मामले हैं जिनमें से 15 SSB पर्सनल हैं

जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री जम्मू और कश्मीर की है व 3 अन्य व्यक्ति हैं।

नैनीताल से आज 30 मामले हैं।

उत्तरकाशी से 12,

चम्पावत से 9,

अल्मोड़ा से 6,

टिहरी से 4

और बागेश्वर से 3 मामले हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап