pinko казино
Dehradun

डोईवाला के लच्छीवाला में बाइक एक्सीडेंट एक व्यक्ति घायल

देहरादून :आज शाम डोईवाला के लच्छीवाला में एक बाइक सवार व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून आज लच्छीवाला टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर देहरादून की दिशा में यह एक्सीडेंट हुआ है.

बाइक सवार व्यक्ति तेज स्पीड में था जिसकी बाइक स्किड कर गयी जिससे वह घायल हो गया.

यह दुर्घटना टोल प्लाजा और मणिमाई मंदिर के बीच के स्थान में हुई है.

घायल व्यक्ति की पहचान आयु लगभग 28 वर्ष ,मोहम्मद अनस के रूप में हुई है वह देहरादून के सेलाकुई का रहने वाला है.

सड़क दुर्घटना की सूचना पर आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया जहां उसे उपचार दिया गया है.

वेब मीडिया के विश्वनसीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिये

वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह तेज

 

Related Articles

Back to top button
пинап