कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से,प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया) ने रानीपोखरी में ज्वाइन की भाजपा
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने अपनी आक्रामक शैली और राजनीतिक कुशलता के चलते कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक दो झटके दिए हैं इसी के तहत प्रदेश महासचिव मीडिया सेल कांग्रेस ने रानीपोखरी में भाजपा ज्वाइन कर ली है

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, रानीपोखरी अरुण शर्मा ने यूके तेज को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी में प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया सेल पर कार्यरत रही रेखा कांडपाल सती ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है
श्री शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मैं जिस प्रकार एक सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है
और जिस प्रकार की पार्टी की राष्ट्र के प्रति समर्पित रीति-नीति और कार्यशैली है
इसी से प्रभावित होकर रेखा कांडपाल सती ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है
मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि अभी हाल ही के दिनों में कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष सुमित कुमार ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी
अब रेखा कांडपाल सती के द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की मेंबर बनी है
श्री शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के द्वारा रेखा कांडपाल सती को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है
जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा द्वारा रेखा का भाजपा परिवार में आने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवीन चौधरी, जीवन चौहान, सुनील यादव, सुभाष रावत,विक्रम भंडारी, संदीप जायसवाल, सुमित कुमार, अभिषेक कृषली, मनोज शर्मा,भारत मनवाल, पंकज नेगी, रविन्द्र बिष्ट, रवि बिष्ट, बिजेंद्र रावत, अनुज पुंडीर,इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे