pinko казино
DehradunExclusiveUttarakhand

(सुबह का विडियो) प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए एसडीआरएफ में तैयारी पूरी,भीड़ जुटनी शुरू

आप विडियो देखिएगा :—-

देहरादून : प्रदेश के दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को लेकर अमेरिका से विमान सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचने की संभावना है।

इस बीच डोईवाला के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नजदीक बने एसडीआरएफ के मुख्यालय में आम जनता के दर्शनार्थ प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।

आज सुबह 6 बजे से ही जनप्रतिनिधि और आम जनता अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए एसडीआरएफ में जुटनी शुरू हो गयी है।

पूर्व में सुबह 7 बजे अमेरिका से विमान को सीधे देहरादून विमानपत्तन पहुंचना था लेकिन किन्ही कारणों से अब विमान के सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचने की संभावना है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

जिसके बाद यहां से अंतिम दर्शन के लिए पिथौरागढ़ के भाजपा जिला कार्यालय में ले जाया जायेगा।

ज्ञात हो कि सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का ईलाज के दौरान अमेरिका के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button
пинап