DehradunPolitics

स्टेट बैंक डोईवाला के बाहर आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Angry Congressmen protested outside State Bank Doiwala

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की डोईवाला ब्रांच के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया

कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन इलेक्टोरल बॉन्ड की डोनर सूची सार्वजनिक किये जाने के मुद्दे पर किया गया

दो तिहाई इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा के : सागर मनवाल

प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरु से असहज थी,

2017 में जब ये स्कीम आई और पिछले वित्तीय वर्ष के अंत तक 31 मार्च, 2023 तक करीब 12 हजार करोड़ रुपए इलेक्टोरल बांड के माध्यम से पॉलिटिकल पार्टियों को मिले।

जिसमें दो तिहाई अकेले भारतीय जनता पार्टी को मिले।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर घालमेल : मोहित उनियाल  

जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इस देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था,

जिसमें ये आदेश दिया था कि 6 मार्च तक इलेक्टोरल बांड के डोनर की सूची सार्वजनिक की जाए

इसके साथ ही इस सूची को चुनाव आयोग के साथ साझा किया जाए।

यदि इस सूची को सार्वजानिक किया जाता तो सारा कच्चा चिट्ठा खुल जाता

इसीलिए करीब 21 दिन का वक्त मिलने पर भी ऐसा नही किया गया

मित्रों के नाम खुलने से घबरायी भाजपा : मनोज नौटियाल

गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा करीब 6,500 करोड़ रुपए भारतीय जनता पार्टी को मिले और करीब 9 प्रतिशत लगभग 1,000 करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा कांग्रेस को मिले।

तो भारतीय जनता पार्टी चिंतित थी।

चिंतित इसलिए थी क्योंकि अगर लोगों का नाम सार्वजनिक हो गया तो पता चल जाएगा कि कौन सा मित्र कितना दे रहा था, क्यों दे रहा था।

एक क्लिक पर डेटा के लिए भी 5 महीने का वक्त : करतार नेगी

नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ये डेटा देने में एसबीआई असमर्थ है और उसको 30 जून, 2024 तक का वक्त चाहिए।

मतलब टोटल पांच महीने का वक्त

यह हास्यास्पद है कि कुल 22,217 इलेक्टोरल बांड का ये डेटा पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत है

जिसे एसबीआई के एक क्लिक ऑफ बटन पर ये डेटा मिल जाना चाहिए, इसके लिए भी एसबीआई को पांच महीने चाहिए।

क्या कहा गौरव सिंह गिन्नी ने

कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी गौरव सिंह ने कहा कि वो एसबीआई जिसके पास 48 करोड़ बैंक अकाउंट है।

वो एसबीआई जिसकी 23 हजार के करीब ब्रांच हैं।

वो एसबीआई जो 66 हजार एटीएम चलाता है पूरे देश में।

उसको 22,217 इलेक्टोरल बांड किसने दिए, उसका विवरण देने के लिए पांच महीने चाहिए।

ये रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल

मोहित उनियाल जिला अध्यक्ष परवादून कांग्रेस ,गौरव चौधरी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा , सागर मनवाल प्रदेश सचिव, करतार नेगी नगर अध्यक्ष कांग्रेस, महेंद्र भट्ट ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष साजिद अली ,राजेश सावन ,मुकेश प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक ,मनोज नौटियाल, उम्मेद बोरा, सुनील प्रधान , ताज प्रधान,कमल अरोड़ा,यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष सावन राठौर, एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली, अमित सैनी ,अब्दुल कादिर, नितिन गोला,अकरम अली, संजू ठाकुर, मेहताब आलम,शुभमकाम्बोज, उस्मान अली,आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!