
देहरादून,20 दिसंबर 2024 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला के नून्नावला स्थित शुभ हेरिटेज वेडिंग पॉइंट में शुक्रवार को भाजपा ने डोईवाला नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव के लिए व्यापक रायशुमारी अभियान चलाया।
पर्यवेक्षकों के द्वारा आज सुबह 11 बजे राय शुमारी प्रारम्भ की गयी
इस कार्यक्रम में पार्टी पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
यह रायशुमारी आगामी नगर पालिका चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उम्मीदवारों का विवरण
पालिका अध्यक्ष पद के लिए 18 और सभासद पद के लिए 48 दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की।
पर्यवेक्षकों की भूमिका
1 विधायक आशा नौटियाल,
2 पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान और
3 श्याम डोभाल
ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
उन्होंने बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सभासदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से एक-एक करके विस्तृत चर्चा की।
यह रिपोर्ट अब प्रदेश भाजपा मुख्यालय भेजी जाएगी।
इन्होने किया भाजपा से चेयरमैन पद का दावा
1 ईश्वर चंद अग्रवाल
2 नगीना रानी
3 नरेंद्र सिंह नेगी
4 संजीव सैनी
5 विनय कंडवाल
6 मनीष नैथानी
7 विक्रम नेगी
8 पुरुषोत्तम डोभाल
9 प्रदीप नेगी
10 सरिता जोशी
11 सुषमा आर्य
12 संपूर्ण सिंह रावत
13 लच्छीराम लोधी
14 दरपान बोरा
15 बख्तावर सिंह
16 मंजू चमोली
17 दिनेश सजवान
18 ममता नायल