pinko казино
Dehradun

( मिशन हौंसला ) डोईवाला पुलिस ने उपलब्ध करवाया प्लाज्मा डोनर,ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन सिलिंडर

वेब पत्रकारिता के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वैश्विक महामारी में

पुलिस की मानवीय भागीदारी सुनिश्चित करते हुये

जरूरतमंदों और आवश्यक मेडिकल सेवाओं के बीच

एक सेतू का कार्य करते हुए “मिशन हौंसला” चलाया है।

जिसका असर अब प्रदेश के सभी थाने और कोतवालियों में दिखने लगा है।

इसी प्रकार डोईवाला कोतवाली भी इस मिशन में अपने स्तर से मेडिकल राहत पहुंचाने में लगी हुई है।

डोईवाला कोतवाली के सीनियर सब-इंस्पेक्टर महावीर सिंह रावत द्वारा जारी किये गए प्रेस नोट के अनुसार

बीते दिन डोईवाला पुलिस को अलग-अलग स्थानों से सूचना मिली कि हमारे परिवार में कोरोना पीडित मरीज हैं।

जिनका आक्सीजन लेबल बहुत कम है और तत्काल आक्सीजन सलेण्डर / आक्सीमीटर/ प्लाज्मा की आवश्यकता है ।

इस सूचना पर थाना डोईवाला से 03 परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई गई ।

1. कानि0 कुलदीप सिंह जनपद पौडी गढवाल के पिताजी सुरेन्द्र सिंह के पिताजी जो कोरोना पाजिटिव हैं।
जिनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

जिनके पास आक्सीजन सिलेण्डर था लेकिन आक्सीटर नहीं मिल पा रहा था।

जिस पर चौकी जौलीग्रांट पर नियुक्त कानि0 1419 भारत सिंह व कानि0 1235 देवराज तोमर द्वारा निजि व्यवस्था पर आक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया । 2. चिराग यादव द्वारा सूचना दी कि कोविड पेसेंट दीपक यादव जो मैक्स अस्पताल में एडमिट हैं को ओ पाजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता है

कोतवाली डोईवाला से हेकानि0प्रो0 55 राजकुमार द्वारा निजि सम्पर्क सूत्रों से

बीमार व्यक्ति को प्लाज्मा उपलब्ध कराया गया । 3. धर्मवीर सिंह रावत पुत्र बेलम सिंह द्वारा बताया गया कि सीआईएसएफ में तैनात

पंकज सिंह के पिताजी रमेश सिंह निवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट जो कोरोना पाजिटिव है

जिसको सांस लेने में समस्या हो रही है को थाना हाजा से 01 आक्सीजन सलेण्डर उपलब्ध कराया गया ।

Related Articles

Back to top button
пинап