pinko казино
DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

The Chief Minister has granted financial approval of ₹56 crore for various development schemes and construction projects.

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अन्तर्गत बसंत बिहार सोसायटी के आन्तरिक मागों का बी०एम०/एस०डी०बी०सी० द्वारा सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 202.35 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक (श्री कैचीधाम बाईपास) मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 2173.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत स्थित राजकीय कारागार लोहाघाट के प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं अन्य कार्य हेतु ₹ 6.73 करोड़, रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्पलैक्स निर्माण हेतु ₹ 6233.44 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 1870.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या 10 लेखाशीर्षक 2022 पुलिस-00-101-अपराधिक अन्वेषण और सर्तकता-03 अभिसूचना अधिष्ठान के मानक मद 31-गुप्त सेवा व्यय में अनुपूरक के माध्यम से प्रावधानित धनराशि ₹ 01 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के अर्न्तगत थाना छाम के प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम का नामित किया गया जिसकी आगणित धनराशि ₹ 381.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के फायर स्टेशन गोपेश्वर में टाईप द्वितीय के 08 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 170.93 लाख अवमुक्त किये जाने के साथ ही मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौडी गढ़वाल के शासकीय प्रयोजन हेतु नये वाहन क्रय किये जाने हेतु ₹ 27.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
пинап