DehradunNationalPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड के श्री केदारनाथ धाम पहुंचे राहुल गांधी

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं

आज दोपहर वह वायुयान से उत्तराखंड के देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां से वह एक हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए

केदारनाथ धाम में पहुंचने पर वहां पंडित पुरोहितों के द्वारा उनका स्वागत किया गया है

इस दौरान केदारनाथ पहुंचने पर राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही उनसे बातचीत भी की है

केदारनाथ पहुंचने पर राहुल गांधी बेहद उत्साहित और प्रसन्न चित्त नजर आए हैं

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का राहुल गांधी का यह दौरा तीन दिवसीय है

राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर यहां पहुंचे हैं

इसलिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी या उत्तराखंड पीसीसी के द्वारा राहुल गांधी के दौरे को लेकर किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है

Related Articles

Back to top button