pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला के बाजावाला में चोरी के आरोप में 2 स्थानीय व्यक्ति गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के द्वारा डोईवाला का बाजावाला में एक घर में चोरी के आरोप में दो स्थानीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.
> दोस्तों के साथ घूमने गया था जुनैद
> पीछे से घर में हो गयी थी चोरी
> डोईवाला पुलिस ने की तफ्तीश
> डायना और एक अन्य गिरफ्तार
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून :

घर पर ताला लगा गया था घूमने

डोईवाला की बाजावाला में रहने वाले जुनैद नाम के व्यक्ति ने बताया कि बीती 21 मई को वह अपने घर पर ताला लगा कर दोस्तों के साथ घूमने के लिए कहीं चला गया था.
जब वह अगले दिन यानि 22 मई को वापस अपने घर बाजावाला पहुंचा तो वह यह देखकर हक्का-बक्का रह गया कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था और घर के भीतर से भारत गैस कंपनी का एक रसोई गैस सिलेंडर चोरी हो गया था.

जुनैद के द्वारा इस मामले में डोईवाला थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखवाई गई.

जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी इत्यादि की जांच पड़ताल के बाद स्थानीय पुलिस से अपने मुखबिर को सक्रिय किया.

डायना और एक अन्य गिरफ्तार 

आज मुखबिर की सूचना पर डोईवाला पुलिस ने इस चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किया गया भारत गैस कंपनी का आधा भरा सिलेंडर बरामद कर लिया गया है.

चोरी के आरोप में डोईवाला पुलिस ने नियामवाला के रहने वाले 28 वर्षीय सलमान उर्फ डायना को गिरफ्तार किया है.

इसके साथ ही चोरी के आरोप में कुड़कावाला के रहने वाले 24 वर्षीय अब्दुल रहमान को भी गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Back to top button
пинап