pinko казино
DehradunEntertainmentHaridwarSportsUttarakhand

हरिद्वार में होगी “अशोक सिंघल सेवा धाम” की स्थापना : सतपाल महाराज

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107 

हरिद्वार: भारतीय सभ्यता और संस्कृति के उन्नयन के साथ ही समाज के

एक वर्ग विशेष के बच्चों को मुख्यधारा का अंश बनाने हेतु कृत संकल्पित

वात्सल्य वाटिका संस्था के द्वारा स्थापित एक क्रीड़ा स्थल लोकार्पण आज

यहाँ प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में

कहा कि बच्चे भारतीय संस्कृति के सच्चे प्रतीक हैं।

उन्होंने संस्थान को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि

परोपकार की भावना इस भक्ति का ही रूप है।

इस मौके पर मुख्य प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने वाटिका की उपलब्धियों तथा

अनेक महत्वपूर्णपहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान वाटिका के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने

अतिथियों एवं श्रोताओं को आत्म विभोर कर दिया।

वाटिका के नेशनल चैंपियन फुटबॉल हिमांशु, बॉक्सिंग कार्तिक सैनी तथा

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मृणाल किशन को पुरस्कृत किया गया।

सतपाल महाराज बॉक्सिंग कोच नवीन चौहान राजेश कुमार तथा फुटबॉल कोच

दिलीप दास को नामित किया।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वाटिका के लिए अपनी

ओर से ₹100000 का अनुदान भी दिया।

साथ ही उन्होंने बच्चों को लूडो, सांप सीढ़ी भी भेंट की।

उन्होने कार्यक्रम में “अशोक सिंघल सेवा धाम” की स्थापना किये जाने के

साथ ही 25 संकल्पना रूप में प्रकल्प निर्माण की घोषणा भी की।

वाटिका के अध्यक्ष रमेश भाई ठक्कर ने भी ₹100000 की भेंट संस्थान को दी।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुशील चौहान ने एक बच्चे को वार्षिक 30,000

के अनुदान रूप में देने की बात कही।

लोकार्पण कार्यक्रम में एस पी सिंह ने तीनों खेलों के महत्व तथा

बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख, दुर्गा वाहिनी,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा के अनेक पदाधिकारियों सहित राज्य मंत्री सुशील चौहान,

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम तथा क्रिकेट कैरम और

टेबल टेनिस कक्ष निर्माण में सहयोगी स्थानीय शिर्डी संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट एस पी सिंह,

वाटिका के अध्यक्ष रमेश भाई ठक्कर मुख्य प्रबंधक प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап