CrimeDehradun

डोईवाला के खैरी गुरुद्वारे में चोरी के आरोप में “अन्तर्राज्य गैंग” के सदस्य गिरफ्तार

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : डोईवाला के खैरी स्थित गुरुद्वारे में चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि बीती 18 व 19 दिसंबर की रात्रि में डोईवाला के मारखम ग्रांट के खैरी द्वितीय स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में चोरी हो गई थी.

इस मामले में खैरी निवासी गुरुदेव सिंह द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दिखाते हुए बताया गया था कि गुरुद्वारे में अज्ञात चोरों ने दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नगदी और चांदी का छत्र जिसकी कीमत लगभग ₹40000 चोरी कर लिए हैं.

यही नहीं इन अज्ञात चोर गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए.

हिस्ट्री शीटर है गैंग लीडर

कुलवंत सिंह के बारे में जानकारी करने पर मालूम चला कि वह कई राज्यों में मंदिर व गुरुद्वारों में चोरी करने वाले गैंग का सक्रिय गैंग लीडर है इस गैंग के द्वारा पहले भी देहरादून के राजपुर में स्थित साईं मंदिर में लाखों की चोरी की गई थी.

इसके अलावा कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर और अन्य राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आगरा में भी मंदिरों और गुरुद्वारों में चोरी की गई थी.

कुलवंत सिंह के बारे में पुलिस का कहना है कि वह एक शातिर किस्म का चोर है जो दिन में गुरुद्वारों और मंदिरों की रेकी करता है और रात में चोरी की घटना को अंजाम देता है.

पुलिस द्वारा कुलवंत सिंह के निवास स्थान पर फतेहगंज गदरपुर में दबिश दी गई लेकिन वह उस स्थान पर निवास नहीं कर रहा था.

जानकारी करने पर मालूम चला कि कुलवंत सिंह एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में लगभग 15 मुकदमे कायम है.

मुखबिर की सहायता से प्राप्त जानकारी के आधार पर कल डोईवाला पुलिस द्वारा कुलवंत सिंह और उसके साथी को लाल तप्पड़ गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार किया गया है.

इन अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने खैरी गुरुद्वारे से चोरी किए गए चांदी के छत्र व नकदी बरामद की है.

पुलिस द्वारा इस मामले में जिला उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना अंतर्गत फतेहगंज के रहने वाले 34 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह और उसके साथी 45 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मंगल बाजार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button