DehradunPolitics

“जनता के जख्मों पर नमक है ये बजट” : मोहित उनियाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष

"This budget is like rubbing salt in the wounds of the people": Mohit Uniyal, Congress District President

देहरादून,01 फरवरी 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर परवादून कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अपनी राय प्रकट की है उन्होंने इस बजट को पानी पी-पी कर कोसा है

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आम बजट पर अपना बयान जारी करते हुए कहा की आम बजट पूरी तरह से दिशाहीन और जनविरोधी है।

वित्त मंत्री का भाषण ‘केवल आंकड़ों की बाजीगरी’ बनकर रह गया है,

जिसमें हमारे जिले के युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।

शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन बजट में निजी क्षेत्र और सरकारी भर्तियों के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया।

सरकार ने युवाओं को एक बार फिर ‘पकौड़ा अर्थव्यवस्था’ के भरोसे छोड़ दिया है ।

खेती की लागत दोगुनी हो गई है, खाद-बीज के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन इस बजट में न तो MSP की कानूनी गारंटी का जिक्र है

और न ही किसानों की आय बढ़ाने का कोई प्रावधान।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से त्रस्त जनता को उम्मीद थी कि टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी,

लेकिन मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को सरकार ने फिर से ठेंगा दिखा दिया है।

यह बजट स्पष्ट करता है कि मोदी सरकार केवल अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों की तिजोरियां भरने में लगी है,

जबकि गरीब और पिछड़ा वर्ग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है

Related Articles

Back to top button