Politics

“संविधान के रास्ते ” के लिए पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन पहुंची ऋषिकेश

ऋषिकेश :कांग्रेस पार्टी की पूर्व सांसद मिनाक्षी नटराजन आज ऋषिकेश के जयराम आश्रम पहुंची जहां उन्होंने कोंग्रेसियों को संविधान का पाठ पढ़ाया।

प्रदेश संयोजक,मोहित शर्मा

आज जयराम आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा एक दिवसीय शिविर “संविधान के रास्ते “का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस पार्टी के ग्राम पंचायत,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सहित सभी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शिविर में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा व पूर्व सांसद, मीनाक्षी नटराजन ने अपने संबोधन में भारत के संविधान को देश की आत्मा की संज्ञा दी ,उन्होंने कहा की भारतीय लोकतंत्र की सफलता के मूल में देश का संविधान महत्वपूर्ण है।उन्होंने प्रतिभागियों को संविधान की बारीकियों से अवगत कराया।

जनप्रतिनिधियों से ली राय :मिनाक्षी नटराजन ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से बिंदुओं पर राय भी ली।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने “संविधान के रास्ते ” को जागरूकता कार्यक्रम के रूप में उत्तराखंड के प्रत्येक जिले व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जाने की बात कही।श्री शर्मा ने कहा कि एक बेहतर देश के निर्माण के लिए नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :

 ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी प्रदेश उपाध्यक्ष, जयेन्द्र रमोला पूर्व ज़िला अध्यक्ष, राकेश राणा गढ़वाल संभाग संयोजक,हीरा सिंह बिष्ट पूर्व मंत्री, जोत सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, के एस राणा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हिमांशु बिजल्वाण ज़िला अध्यक्ष देवप्रयाग, जयपाल जाटव,महेश त्रीकोटी, नीरज तिवारी, सूरत सिंह नेगी, शिव मोहन मिश्रा,संग्राम सिंह पुंड़ीर, संदीप चमोली युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता,सुमित्तर भुल्लर, किशोर कंडारी , रमेश चंद्र ज़िला पंचायत सदस्य, दिनेश कुमार ज़िला पंचायत सदस्य, सादिक़ अली, भारत भूषण कौशल ,बाला देवी पूर्व सभासद, अहसान, राहुल सैनी डोईवाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष. मनीष यादव प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस,स्वतंत्र बिष्ट ,महेंद्र भट्ट ,ग्राम प्रधान, भुपेंद्र नेगी युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष, कुलदीप सिंह पवाँर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख थोलधार, भोला सिंह ज़िला पंचायत सदस्य चंपावत, प्रदीप बुटोला ज़िला पंचायत सदस्य चमोली,सुमन रानी पूर्व सभासद हरावाला, राजकुमार, अनिल रावत प्रधान संगठन अध्यक्ष उत्तरकाशी,प्रदीप रावत पूर्व ज़िला अध्यक्ष एनएसयुआई उत्तरकाशी ,सादिक़ अली,उमेंदर बिष्ट ज़िला पंचायत सदस्य टिहरी ,अखिलेश उनियाल ज़िला पंचायत सदस्य टिहरी ,महिपाल सिंह पंवार , सदस्य क्षेत्र पंचायत जौनपुर टिहरी , संजय पोखरियाल ग्राम प्रधान गौरी माफ़ी, आशा चौहान पार्षद कोटद्वार, दुर्गा राणा पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रनगर नगर पालिका,सरिता देवी मटियाल क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतापनगर,गुडु चौहान कोटद्वार , विनोद सकलानी सभासद ढालवाला 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!