DehradunHealthUttarakhand

( ताजा खबर ) कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये सैंपल पॉजिटिव

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के नये-नये मामले रोज ही सामने आ रहे हैं।स्वास्थ्य महकमा लगातार इसकी जानकारी मुहैय्या करा रहा है।

आज दोपहर 2:30 बजे के हेल्थ बुलेटिन में COVID-19 के 37 नये पॉजिटिव सैंपल की पुष्टि की गयी है।

उत्तराखंड में कोरोना के कुल 1692 संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है। 

इसके अलावा आज देहरादून जिले से अन्य रोगों से ग्रसित 3 कोरोना पॉजिटिव की मौत की खबर है।

इनमें से 56 वर्षीय ऋषिकेश निवासी एक पुरुष और

गाजियाबद निवासी 25 वर्षीय महिला की एम्स ऋषिकेश में मृत्यु हुई है

जबकि 70 वर्षीय एक पुरुष की दून मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है।  

आज सूबे की राजधानी देहरादून से 15 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये हैं।हरिद्वार से 6

टिहरी गढ़वाल से 1

चमोली जिले से 3

रुद्रप्रयाग जनपद से 7

उधम सिंह नगर से 5

 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उत्तराखंड में अब कोरोना के एक्टिव 771 केस हैं।

आज मरीज उपचार के बाद ठीक होने पर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

इनमे से 5 देहरादून और 4 अल्मोड़ा से हैं।

अब तक कोरोना के कुल 895 मरीज पुरे राज्य में डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!