DehradunUttarakhand

ONGC और मीडिया फेडरेशन ने किया बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ उत्तराखंड अवार्ड का आयोजन

देहरादून : उत्तराखंड में व्यापार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मीडिया फैडरेशन ऑफ़ इंडिया और ओएनजीसी ने मिलकर उत्तराखंड एंटरप्रेन्योर बिजनेस मीट अवार्ड शो का आयोजन किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रहे उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया|

होटल जेएसआर देहरादून में आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि विशेषकर युवा एंटरप्रेन्योर को इस तरह के अवार्ड से प्रोत्साहन मिलता है जिनमें कुछ कर दिखाने का जज़्बा होता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग-व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। हाल के इन्वेस्टर्स सम्मिट के चलते राज्य में 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आया है।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वसी ज़ैदी के बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से व्यापारियों का मनोबल बढ़ता है|

अवार्ड सरेमोनी की अध्यक्षता विधायक उमेश शर्मा ‘काउ’ ने की।

मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि,” जनसरोकार को केंद्रित करके ही एक प्रभावशाली पत्रकारिता की जा सकती है।

मुद्दों की पत्रकारिता ही देश-समाज में अपना स्थान बनाकर छाप छोड़ सकती है ।”

मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि,”मीडिया का काम चुनौतीपूर्ण है जिसमें रोज़ नयी चुनौती का सामना करना पड़ता है। “

श्री अग्रवाल ने फेडरेशन की ओर से वित्त मंत्री प्रकाश पंत और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बूके देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आर. के. जैन का भी विशेष सम्मान किया गया|

कार्यक्रम में जसवंत सिंह रावत, डीएस मान, सुनील उनियाल,अवनीत कौर, रतन शर्मा, मनीष बुटोला, पार्थव चौधरी,सुनील काला, सोनिया इसरार, संजय कुमार भारती, रोहित शर्मा, के.एस. पंवार और अमित शर्मा को बेस्ट एंटरप्रेनर्स ऑफ उत्तराखंड के अवार्ड से सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम में ओएनजीसी के कई पदाधिकारी और मीडिया फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, राष्ट्रीय सचिव इसरार अहमद, प्रदेश अध्यक्ष वसी ज़ैदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम सैफी, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सति, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी,प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार अग्रवाल,प्रीतम वर्मा,रजनीश सैनी आदि पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!