DehradunUttarakhand

देहरादून में मकान ढहने से 6 व्यक्ति दबे , रेस्क्यू किये 5 में से 3 की मौत

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
‘यूके तेज़’ से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : देर रात लगभग 1 बजे देहरादून के चुखुवाला,इंद्रा कॉलोनी में

एक मकान ढह गया जिसमें छह व्यक्ति दब गये थे।

जिनमें से 5 को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया है।

इनमें से तीन की मौत हो गयी है।

देहरादून :देर रात देहरादून के चुखुवाला,इंद्रा कॉलोनी में एक मकान ढह गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात एक मकान ढहने

की सूचना पुलिस कण्ट्रोल रूम को प्राप्त हुई।

जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन रात में ही शुरू कर दिया गया।

देहरादून : चुखुवाला,इंद्रा कॉलोनी में मकान ढहने पर SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

स्टेट डिजास्टर रिलीफ फाॅर्स (SDRF) के द्वारा चलाये गए

रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम के द्वारा अब तक 5 व्यक्तियों

को ढहे मकान के मलबे से निकाला गया है।

घटनास्थल से  समीर चौहान पुरुष (जीवित) 30 वर्ष,कृष, (जीवित) 10 वर्ष

को सुरक्षित निकाला गया है।

जिन्हे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

जबकि किरन ,महिला उम्र लगभग 28 वर्ष ( मृत, गर्भवती),

सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 8 वर्ष(मृत),

विमला देवी महिला(मृत) 37

की मृत्यु हो गयी है। जबकि एक अन्य महिला का सर्च अभियान जारी है।

घटनास्थल पर देहरादून डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव,

डीआईजी अरुण मोहन जोशी,एसपी सिटी श्वेता चौबे पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!