देहरादून के आपदाग्रस्त “सिरवालगढ़ और सेरकी” में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे कांग्रेस नेता मोहित उनियाल
Congress leader Mohit Uniyal reached ground zero in disaster-hit "Sirwalgarh and Serki" of Dehradun.

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने शुक्रवार को डोईवाला और रायपुर क्षेत्र के आपदाग्रस्त गांवों का दौरा किया
उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
उन्होंने सिरवालगढ़ और सेरकी गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया
उन्होंने मौके पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना।
सिरवालगढ़ में स्थिति:
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि सिरवालगढ़ गांव में जामनखाल से आने वाले खाले में अचानक पानी आ गया,
जिसका कारण बादल फटना बताया जा रहा है।
छोटी पुलिया होने के कारण बाढ़ का पानी गांव की ओर बह गया, जिससे भारी नुकसान हुआ:
1. गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क टूट गई।
2. गांव की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
3. खेतों में पानी घुसने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
श्री उनियाल ने बताया कि ग्रामीणों ने उचित राहत और मुआवजा राशि की मांग की है।
साथ ही, गांव को भविष्य में आपदा से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता जताई है।
उन्होंने यह भी बताया कि 2008 में भी इस गांव में आपदा से भारी नुकसान हुआ था।
सेरकी गांव की स्थिति:
इसके बाद, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मालदेवता के सेरकी गांव का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि:
1. खाले का पानी घरों में घुस गया है।
2. गांव में मलबा जमा हो गया है।
3. ग्रामीणों को दैनिक जीवन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष उनियाल की मांगें:
कांग्रेस मोहित उनियाल ने शासन और प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:
1. आपदा प्रभावित ग्रामीण परिवारों को उचित राहत पहुंचाई जाए।
2. क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
3. दोनों गांवों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं।
4. विशेष रूप से शेरकी गांव को हर बरसात में होने वाली आपदा से बचाने के लिए दीर्घकालिक उपाय किए जाएं।
उनियाल ने कहा कि वे इन मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है
और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।
दौरे पर ये रहे शामिल
इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी,पीसीसी सदस्य गोदावरी थापली,परवादून कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जीतेंद्र बिष्ट,जिला महासचिव राहुल सैनी,मालदेवता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महादेव भट्ट,जयदीप मनवाल,जय कृष्ण उनियाल,रमेश पंवार आदि उपस्थित रहे








