(वीडियो देखें) डोईवाला के फतेहपुर की 27 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस ने सील किया इलाका

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित “यूके तेज”
न्यूज़ वेब चैनल से जुड़ें 8077062107
देहरादून : ऋषिकेश स्थित एम्स प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कल आई कोरोना रिपोर्ट में डोईवाला के फतेहपुर गांव की एक 27 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
आप वीडियो देखें :—
जानकारी करने पर “यूके तेज” को पता चला कि कुछ दिन पहले इस महिला के पति एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जिन्हें पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया वहां से दिल्ली के
गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
जिसके बाद इस महिला के पति को ऋषिकेश एम्स में शिफ्ट कर दिया गया था।
यह महिला अपने पति के अटेंडेंट के तौर पर एम्स हॉस्पिटल में लगातार आती-जाती रही है
माना जा रहा है कि जिस वजह से यह महिला भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है।
एहतियातन डोईवाला पुलिस द्वारा आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।
इस महिला को देहरादून स्थित दून हॉस्पिटल के क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है
और परिवार के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
प्रशासन के द्वारा अब इस महिला के संपर्क के व्यक्तियों की जानकारी जुटायी जा रही है।