DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर से सियासी घमासान के बीच भाजपा ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है।

भाजपा विधान मंडल की बैठक में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के लिए चुन लिया है।

गौरतलब है कल देर रात  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था।

जिसके बाद आज ही विधानमंडल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के लिए चुन लिया गया है।

वह प्रदेश के 11 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं।

वह युवा राजपूत नेता की छवि रखते हैं।

वह दूसरी बार खटीमा से विधायक चुनकर आए हैं।

वह भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाते हैं।

पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

धामी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आए हैं।

Related Articles

Back to top button