pinko казино
DehradunPoliticsUttarakhand

ब्रेकिंग न्यूज़ : शराब से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े,उत्तराखंड सरकार ने लगाया हेल्थकेयर टैक्स

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक कर कोरोना को लेकर शराब और डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।

आज कैबिनेट बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट की निर्णय से पत्रकारों को अवगत कराया।

शराब पर लगाया गया हेल्थकेयर टैक्स :—

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि आबकारी विभाग के द्वारा

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड में शराब पर हेल्थकेयर टैक्स लगाया गया है।

यह तीन श्रेणी में होगा:—

(क) भारत में बनने वाली विदेशी शराब पर 20 से 200 रुपये प्रति बोतल
(ख) विदेशी शराब पर 475 रुपये प्रति बोतल
(ग) देसी शराब पर 20 रुपये प्रति बोतल टैक्स की वृद्धि की गयी है।

उत्तराखंड सरकार ने शराब के दामों में वृद्धि से 250 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाने का लक्ष्य रखा है।

इससे जुटाई गयी धनराशि को स्वास्थ्य के साथ ही प्रदेश के अन्य विकास में खर्च किया जायेगा।

मूलयवृद्धि के बाद नयी संभावित दरें
पेट्रोल-डीजल के बढे दाम :—

शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा

पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर दाम की वृद्धि की गयी है।

अब उत्तराखंड में दाम में बढ़ोतरी के बाद

पेट्रोल 74.55 रुपये प्रति लीटर
और डीजल 64.17 रुपये प्रति लीटर होगा।

वैट की इस वृद्धि से उत्तराखंड सरकार ने 120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का लक्ष्य रखा है।

शासकीय आदेश (GO) जारी होते ही दोनों मूल्य वृद्धि के आदेश प्रभावी हो जायेंगें।

Related Articles

Back to top button
пинап