
सटीक,विश्वसनीय,निष्पक्ष न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में
लालकुआं की भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो गयी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स प्रशासन के द्वारा एक जांच पैनल नियुक्त किया गया है
जो महिला की मृत्यु का कारण बतायेगा।
फिलहाल एम्स प्रशासन ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।
कौन करेगा महिला का अंतिम संस्कार ?
एक बड़ा सवाल अब यह भी उठ रहा है की इस महिला का अंतिम संस्कार कौन करेगा ?
चूंकि यह महिला कोरोना पॉजिटिव थी इसलिए इसके
शव को परिजनों को सौंपे जाने को लेकर संशय की स्थित बनी हुई है।
कोरोना मरीज की मृत्यु पर उसका शव परिजनों को नही सौंपा जाता है
बल्कि प्रशासन के द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया जाता है।
मीडिया में हैं तरह-तरह की बातें :–
मीडिया में इस महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।
कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल इसे कोरोना से मृत्यु बता रहे हैं
तो कुछ डिजिटल मीडिया वाले इसे हार्ट फेलियर तो कुछ मल्टीऑर्गन फेलियर बता रहे हैं।
जब तक एम्स प्रशासन के द्वारा कोई प्रामाणिक बयान नहीं आ जाता
तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
ज्ञात हो कि 56 वर्षीय इस महिला को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत पर
नैनीताल के स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
जहां से इसे श्री राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली रेफर किया गया।
22 अप्रैल को इस महिला को बरेली हॉस्पिटल से एम्स रेफर किया गया।जहां इसका Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था।