DehradunHaridwarPoliticsUttarakhand

CM तीरथ और किरेन रिजिजु ने टिहरी में किया वॉटर स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

100 % ईमानदार पत्रकार रजनीश सैनी
द्वारा संचालित “यूके तेज” न्यूज़ से जुड़ें,
वाट्सएप्प करें 8077062107
( PRIYANKA SAINI ) 

 देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा केंद्रीय खेल एवं

राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कोटी कालोनी,

टिहरी में वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले छह दशकों से

आईटीबीपी के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इसके मद्देनजर ही टिहरी झील क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स एंड

एडवेंचर इंस्टीट्यूट बनाने का फैसला किया है।

 उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के लंबे गौरवशाली इतिहास और

अनुभव को देखते हुए इस संस्थान के संचालन और प्रबंधन का कार्य

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजु ने टिहरी में वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया

आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया गया है।

यहां पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर, पैरासेलिंग बोट, स्कूबा ड्राइविंग,

हॉट एयर बैलून, क्याकिंग, केनोइंग, हाईरोप कोर्स, रॉक क्लाइंबिंग,

जुमारिंग, रैपलिंग और ऑल टेरेन बाइक सहित कई साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी को इस संस्थान के संचालन के लिए राज्य सरकार से

जो भी सहयोग चाहिए होगा, वह प्राथमिकता से उपलब्ध करवाने की बात कही

केंद्रीय खेल एवं राज्यमंत्री  किरेन रिजिजू ने कहा कि

वॉटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट के रूप में आज देश

में खेल के क्षेत्र में नया अध्याय जुड़ा है।

वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हमारा देश ओलिंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ

आदि में विशेष उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है। इस दिशा में केंद्र

सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण

और सुविधाएं  देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

 किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे देश में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं

और उत्तराखंड वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है।

यहां ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, पैरा मोटर,

ऑल टेरेन बाइक, कयाकिंग, केनोइंग, स्कीइंग आदि का प्रशिक्षण

पाकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।

आईटीबीपी को 20 साल के लिए यह संस्थान संचालित करने के लिए प्रदान करने के

निर्णय से इस संस्थान से देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेक खिलाड़ी निकलेंगे।

इस अवसर पर टिहरी से लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह,

विधायक धन सिंह नेगी, टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवान,

आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल, आईटीबीपी के एडीजी मनोज सिंह रावत,

महानिदेशक उत्तरी फ्रंटियर निलाभ किशोर, टिहरी की डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button