DehradunPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया देश के पहले कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र का शिलान्यास

आप वीडियो देखियेगा : —-

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज देश के पहले कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र का कुआंवाला में शिलान्यास और भूमि पूजन किया।

अपने संबोधन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को “सैन्यधाम” की जो संज्ञा दी है वो अब साकार होने जा रही है।

राज्य में थलसेना,नौसेना और वायुसेना के भर्ती केंद्र पहले से ही हैं।

अब तटरक्षक बल के भर्ती केंद्र के खुल जाने से हमारे नौजवान समुद्र की लहरों में जोखिम से खेलते हुए देश की रक्षा कर सकेंगें।

भारतीय कोस्टगार्ड बल के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा कि 42 करोड़ की लागत से यह भर्ती केंद्र डेढ़ साल की समय अवधि में बनकर तैयार होगा।

यह केंद्र साल में दो बार भर्ती करेगा

जिसमें लगभग 1000 से 1500 युवाओं की भर्ती की जाएगी।

साल के बाकी समय यह केंद्र स्टेट डिजास्टर रिलीफ फाॅर्स के लिए भी अपना प्रशिक्षण देने पर विचार कर रहा है।

इस केंद्र के द्वारा उत्तराखंड के साथ ही उत्तर-प्रदेश,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा,मेयर ऋषिकेष अनीता ममगाईं,बृजभूषण गैरोला आईएएस रणजीत सिन्हा,डॉ. अहमद इकबाल,भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर,विनय गोयल,मनमोहन सिंह नेगी,राजपाल सिंह रावत,मूलचंद शीर्षवाल,संदीप गुप्ता,स्वाति डोभाल,जगदीश सेमवाल,सभासद विनोद कुमार,सभासद ,प्रदीप नेगी,संदीप नेगी,सुनीता सैनी,अवतार सैनी,ललित पंत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!