Dehradun

रायवाला में ट्रेन से कटकर हुई व्यक्ति की मौत

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : देहरादून जिले के अंतर्गत रायवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन से टकराकर कट गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायवाला के रेलवे स्टेशन अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मोतीचूर और रायवाला के बीच में रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया जिस कारण उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए.

इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष का शव दो हिस्सों में कटकर पड़ा हुआ था पुलिस द्वारा जब शव की तलाशी ली गई तो शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है जिस कारण इस शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

पुलिस द्वारा इस शव के संबंध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है नियम के अनुसार शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई 72 घंटे के बाद की जाएगी.

Related Articles

Back to top button