DehradunPoliticsUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हुये कोरोना पॉजिटिव,कार्यक्रम के आधे रास्ते से वापस लौटे

जॉब के लिए तुरंत संपर्क करें
सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

लगातार व्यवस्तता के बीच एक कार्यक्रम के लिए जा रहे मुख्यमंत्री बीच रास्ते से वापस लौटे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज डोईवाला के सौंग पुल के नजदीक

गुरुद्वारा लंगर हॉल के निकट आयोजित

“अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक दिवस” के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को भी सम्मिलित होना था।

डीआईजी नीरू गर्ग भी कार्यक्रम में पहुंच चुकी थी।

मंच पर राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर के जैन,

राज्य मंत्री स्तर कृष्ण कुमार सिंघल,करण बोहरा आदि उपस्थित थे।

दोपहर 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सड़क मार्ग से निकल चुके थे।

लगभग बीच रास्ते में उनके डॉक्टर से जानकारी दी गयी कि उनका सैंपल लैब जांच में कोरोना पॉजिटिव है।

तुरंत बीच रास्ते से ही मुख्यमंत्री की फ्लीट वापस सीएम आवास के लिए मोड़ दी गयी।

जिसके बाद सीएम रावत ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी

आम जनता से साझा करते हुए बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद स्पष्ट किया है कि उनमे कोरोना के

कोई लक्षण नही हैं और उनकी तबियत भी ठीक है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पुरे परिवार को खाना परोसने वाला स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव आया था जिसके बाद कल पुरे परिवार का covid टेस्ट किया गया था।

जिसमें से सीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

एहतियात बरतते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फोन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!