pinko казино
Dehradun

डोईवाला सौंग पुल के नजदीक एक्सीडेंट,2 युवक गंभीर घायल

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज रात्रि डोईवाला के सौंग पुल के नजदीक स्थित गुरुद्वारे के सामने सड़क पर एक कार और बाइक का एक्सीडेंट हो गया

इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं

जिन्हें हिमालयन अस्पताल ले जाया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि लगभग 8:00 बजे एक बाइक पर तीन युवक सवार थे

इस बाइक का एक्सीडेंट कार से हुआ है

एक्सीडेंट में बाइक पर सवार दो युवकों के सर में गंभीर चोट लगी है

दुर्घटना स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा सूचना दिए जाने पर डोईवाला आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची इसके द्वारा घायलों को तत्काल हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट पहुंचाया गया है

जहां उनका उपचार चल रहा है

इस दुर्घटना में सतुरहमान पुत्र जमील,गुलबहार पुत्र जागीर,शकील अहमद पुत्र अब्दुल्ला घायल हुए हैं

इन तीनों युवकों की उम्र 19 वर्ष हैं

ये मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं

ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे

इनमें से जहां दो युवको ने सर में चोट है वहीं तीसरे युवक के पैर में चोट है

 

Related Articles

Back to top button
пинап