pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून में दीवाली की रात पार्टी में गए किशोर की संदिग्ध मौत

Suspicious death of a teenager who attended a party on Diwali night in Dehradun

 

देहरादून,9 नवंबर 2026 : राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में दीवाली मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक के शरीर पर चोट और चाकू के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीवाली की रात पार्टी और खौफनाक वारदात

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित केवल विहार निवासी नदीम अंसारी का बेटा अर्श अंसारी दीवाली मनाने अपने दोस्त के घर गया था।

नेहरू कॉलोनी निवासी दोस्त श्रेयस ममगाईं ने अर्श को 8 नवंबर को अपने घर पर बुलाया था।

रात में फोन करने पर परिजनों को बताया गया कि अर्श सुबह तक अपने घर वापस लौट आएगा।

लेकिन सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर सूचना दी कि अर्श का शव अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा हुआ है।

परिजन जब मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने अर्श के शरीर पर गंभीर चोटों और चाकू के वार के निशान देखे।

परिजनों की तहरीर और पुलिस कार्रवाई

मृतक के पिता ने श्रेयस और उसके दोस्तों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

घटना के संबंध में डालनवाला कोतवाली में प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
пинап