pinko казино
Uttarakhand

‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च,किसानों को मिलेगा AI और मौसम का रियल टाइम अपडेट

'Manorama Krishi Rakshak' app launched; farmers to get AI and real-time weather updates.

देहरादून,4 सितम्बर 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया।

यह किसान-केंद्रित एप ‘मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति’ द्वारा विशेष रूप से किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां सुगमता से मिलेंगी।

 AI और रियल टाइम मौसम जैसी डिजिटल सुविधाएं

मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने एप की मुख्य विशेषताओं की जानकारी दी।

एप के जरिए किसानों को रियल टाइम मौसम अपडेट, फसल-विशिष्ट सलाह और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फसल रोग पहचान की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा कृषि बाजार की जानकारी, परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं भी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को पहल

एप में स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण उद्यमों को सीधे बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

समिति के अनुसार, एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उत्पादन से लेकर बिक्री तक डिजिटल सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की श्रीमती कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल एवं शूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап