ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में होटल संचालक और मैनेजर गिरफ्तार
Hotel owner and manager arrested in Rishikesh in connection with the rape of a minor.

देहरादून,1 सितम्बर 2026 : ऋषिकेश क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सोफियान समेत होटल मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही सराय एक्ट के तहत होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेजी गई है।
घटना का विवरण एवं एफआईआर (FIR)
पीड़िता के पिता ने 30 अगस्त 2026 को कोतवाली ऋषिकेश में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
तहरीर के मुताबिक 29 अगस्त को मुजफ्फरनगर निवासी सोफियान नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था।
वह पीड़िता को पुराना रेलवे स्टेशन स्थित होटल गंगा इन में ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने बच्ची को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया।
मुख्य आरोपी सोफियान की गिरफ्तारी
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
31 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी सोफियान को हरिद्वार के सिंहद्वार फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से बरामद मोबाइल से घटना के समय की पीड़िता की फोटो और वीडियो प्राप्त हुई हैं।
होटल संचालक व मैनेजर की संलिप्तता
जांच में सामने आया कि नाबालिग को बिना उचित पहचान और रजिस्टर प्रविष्टि के होटल में प्रवेश दिया गया था।
घटना की जानकारी होने के बावजूद होटल प्रबंधन ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
इसके अलावा पीड़िता को बाहर ले जाते समय होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद करने के सबूत भी मिले।
साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और संचालक राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
1-सोफियान पुत्र तुफैल अहमद, निवासी ग्राम गढ़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर, उ0प्र0, उम्र 21 वर्ष।
2-वैभव गुप्ता पुत्र देवेंद्र गुप्ता, निवासी मार्ग नं0-02, देहरादून रोड, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।
3-राहुल अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल, निवासी अद्वैतानंद मार्ग, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष।
पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट, कोतवाली ऋषिकेश
2- व0उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश
3- उ0नि0 विकसित पंवार
4- उ0नि0 राजकुमार
5- उ0नि0 निखलेश बिष्ट
6- म0उ0नि0 ज्योति शर्मा
7- हे0का0 सन्दीप राठी
8- का0 तेज सिह
9- का0 अभिषेक
10- का0 हिमाशु









