pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून,टर्नर रोड जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाशी जारी

Dehradun: 4 accused arrested in Turner Road murderous assault case; search for others underway.

देहरादून,31 अगस्त 2026 : देहरादून की टर्नर रोड स्थित अर्थव विला में हुए जानलेवा हमले के मामले में क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है

जिसके चलते 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्सर निवासी जितेंद्र कुमार ने इस मामले में क्लेमेंटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार 21 अगस्त 2026 की देर रात करीब 01:30 बजे उनके पुत्र शिवा और उसके दोस्तों (रुद्र प्रताप व पुष्कर) पर जानलेवा हमला किया गया था।

यह हमला चैतन्य राज शेखर, उदित, शिवांश अग्रवाल और उनके 6-7 अन्य साथियों द्वारा किया गया था।

इस मारपीट में शिवा और उसके दोस्तों को गंभीर चोटें आई थीं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से 4 अभियुक्तों को धर दबोचा।

घटना में शामिल अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

चैतन्य राज शेखर (20 वर्ष) पुत्र योगेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम गोयला, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

उदित (22 वर्ष) पुत्र पंकज, निवासी गायत्री पुरम, मेरठ (उ.प्र.)

शिवांश अग्रवाल (22 वर्ष) पुत्र द्रोणेश कुमार अग्रवाल, निवासी शिवपुरी, लक्सर (हरिद्वार)

रोहित (23 वर्ष) पुत्र प्रवेश कुमार, निवासी शिवपुरी, लक्सर (हरिद्वार)

पुलिस टीम:

उ.नि. तनुजा शर्मा, अ.उ.नि. मनोज कुमार, हे.का. भूपेंद्र कुमार और हे.का. राजीव कुमार।

Related Articles

Back to top button
пинап