विकासनगर में दो मासूम बेटियों को लेकर शक्ति नहर में कूदी महिला
Woman Jumps into Shakti Canal with Her Two Young Daughters in Vikasnagar

देहरादून, 16 मई 2026 : विकासनगर से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है.
यहाँ मंडी चौक निवासी एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ शक्ति नहर में कूद गई.
गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने देवदूत बनकर
दोनों बच्चियों को बहते हुए देख लिया और तुरंत तत्परता दिखाते हुए
उन्हें सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया.
हालांकि, महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है,
जिसकी तलाश में पुलिस और SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है.
थाना विकासनगर को आज शाम करीब 04:30 बजे सूचना मिली कि
पुल नंबर 1 के पास शक्ति नहर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ छलांग लगा दी है.
पानी के तेज बहाव में दोनों बच्चियों को बहता देख आस-पास के लोग तुरंत नदी में कूदे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
बचाई गई बच्चियों में 3 वर्षीय आरवी और उसकी महज 3 महीने की बच्ची छोटी बहन (अज्ञात नाम) शामिल हैं.
सूचना मिलते ही कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और
दोनों बच्चियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला की पहचान
किरन चंदेल (28 वर्ष), पत्नी धीरज चंदेल,
निवासी मण्डी चौक, विकासनगर (मूल निवासी ग्राम जाखन विहार, विकासनगर, देहरादून) के रूप में हुई है
किरन का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
पुलिस और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीमें गोताखोरों की मदद से नहर में सघन सर्च अभियान चलाकर महिला की तलाश कर रही हैं.
6 साल पहले हुई थी लव मैरिज
घटना के बाद पुलिस ने जब गुमशुदा महिला के परिजनों से पूछताछ की, तो कई अहम जानकारियां सामने आईं
किरन की शादी वर्ष 2020 में धीरज चंदेल के साथ लव मैरिज (प्रेम विवाह) के रूप में हुई थी
किरन का पति धीरज हैदराबाद में नौकरी करता है.
वह बीते 10 मई 2026 को ही छुट्टी पर घर आया हुआ था.
परिजनों के मुताबिक, आज घटना के वक्त धीरज घर पर मौजूद नहीं था
महिला के बच्चो सहित नहर में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है.





