pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

दून पुलिस का एक्शन : दो हुड़दंगी गिरफ्तार, बिना नंबर की कार सीज

Doon Police Action: Two Mischief-Makers Arrested, Car Without Number Plate Seized

देहरादून:  आज देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है

राज्यभर में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

आज थाना सेलाकुई को सूचना मिली कि डीबीएस कॉलेज के पास सफेद रंग की स्विफ्ट कार में दो लड़के बैठे है,

जो आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार तथा लड़ाई झगड़े पर उतारू होकर गाड़ी को आगे पीछे कर रहे थे.

सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

पुलिस ने  दोनों लड़कों को समझाने का प्रयास किया तो दोनो लडके और अधिक उत्तेजित होकर

अन्य लोगो के साथ मारपीट पर उतारू हो गए

जिनसे उनके वाहन के कागजात मांगने पर वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए,

जिस पर उस कार को मोटर वाहन अधि0 मे सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किये व्यक्तियों का विवरण

1- शिवम पुत्र अशोक निवासी- डी.बी.एस कालेज के पास, सेलाकुई, देहरादून, उम्र-21 वर्ष
2- तंजीम पुत्र निसार अहमद निवासी- बड़ा रामपुर, सहसपुर, देहरादून, उम्र-30 वर्ष

 

Related Articles

Back to top button
пинап