एटीएम कार्ड से लाखों की ठगी ,66 ATM कार्ड बरामद,3 गिरफ्तार
Fraud Worth Lakhs Using ATM Cards; 66 ATM Cards Recovered, 3 Arrested

देहरादून: राजधानी में बुजुर्गों और भोले-भाले लोगों की मदद के बहाने उनके बैंक खातों में सेंध लगाने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.
थाना प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है,
जिनके पास से अलग अलग बैंकों के 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं.
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा देहरादून में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस टीमें सघन चेकिंग कर रही थीं.
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की वेन्यू कार (UP-14-FH-7340) को रोका गया.
कार सवार इमरान, नसीरुद्दीन और खालिद की तलाशी लेने पर अलग अलग बैंकों के 66 एटीएम कार्ड मिले.
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए
ये अपराधी मुख्य रूप से उन बुजुर्गों या अकेले व्यक्तियों को निशाना बनाते थे जिन्हें एटीएम चलाने में कठिनाई होती थी.
मदद के बहाने ये लोग चुपके से यूजर का पिन देख लेते थे और बड़ी चालाकी से असली एटीएम कार्ड को अपने पास मौजूद किसी पुराने या फर्जी कार्ड से बदल देते थे।
कार्ड बदलते ही ये आरोपी कुछ ही समय में पीड़ित के खाते से पैसे साफ कर देते थे.
25 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक अलग-अलग लोगों के खातों से 25 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाली है.
हाल ही में इन्होंने विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाले थे, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है.
पुलिस की कार्यवाही
कोतवाली प्रेमनगर में अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 317(2)(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
01- इमरान अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी डाबर तालाब संगम विहार गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष
02- नसीरुद्दीन पुत्र बशीरुद्दीन निवासी वेलकम जफरा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली चाणक्यपुरी उम्र 41 वर्ष
03- मोहम्मद खालिद पुत्र हमीद निवासी लोनी गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष
बरामदगी
01- अलग-अलग बैकों के कुल 66 एटीएम
02- घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार संख्या: यूपी-14-एफएच-7340
आपराधिक इतिहास:
1- मु0अ0स0- 186/2025 धारा 318(4) बीएनएस थाना विकास नगर देहरादून







