जरूरी सूचना: इस दिन बुल्लावाला में लगेगा “पेंशन सत्यापन शिविर”, नहीं पहुंचे तो रुक जाएगी पेंशन
Important Notice: A pension verification camp will be held in Bullawala on this day; if you do not attend, your pension will be stopped.
देहरादून: देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद में समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।
इस शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है.
प्रथम चरण में विकासखंड सहसपुर और डोईवाला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा.
इस अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रथम चरण में सहसपुर एवं डोईवाला विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे
इस दिन लगेगा डोईवाला में शिविर
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर स्थित पंचायत भवन तथा
24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के रा.इ.का. बुल्लावाला में प्रातः 11 बजे से पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा.
इनकी रहेगी अनिवार्य उपस्थिति
शिविर में ग्राम प्रधान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति रहेगी.
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही परिवार रजिस्टर की नकल प्रस्तुत कर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी.
इन दस्तावेजों के साथ आना है जरुरी
वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और परित्यक्ता पेंशन प्राप्त कर रहे
सभी लाभार्थियों को शिविर में स्वयं उपस्थित होना होगा।
सत्यापन के लिए इन मूल दस्तावेजो को लाना है जरुरी
वोटर आईडी कार्ड (मूल प्रति)
आधार कार्ड (मूल प्रति)
रुक सकती है पेंशन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो पेंशनर निर्धारित तिथियों पर सत्यापन के लिए
उपस्थित नहीं होंगे, उनकी आगामी पेंशन धनराशि का भुगतान रोक दिया जाएगा
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं
कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत पेंशनरों का सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए,
ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे









