गुरुद्वारा शहीदां सिंघा नुन्नावाला के पास अंडरपास की मांग,दिया ज्ञापन
Demand for an Underpass Near Gurdwara Shaheedan Singhan Nunnawala; Memorandum Submitted

देहरादून: देहरादून-हरिद्वार फोरलेन हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा शहीदां सिंघा नुनावाला के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सभासद सुरेश सैनी ने पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन सौपा
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा शाहीदां सिंघा नुनावाला डोईवाला
देहरादून एवं क्षेत्र की जनता क्षेत्र से संबंधित कुछ समस्याओं को आपके संज्ञान में लाना चाहती है
नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) द्वारा हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है।
इसी क्रम में जानकारी मिली है कि गुरुद्वारे के समीप स्थित वर्तमान यू-टर्न (U-Turn) को बंद किया जा रहा है और इसके स्थान पर लगभग दो किलोमीटर दूर नया अंडरपास बनाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं और जनता पर पड़ेगा भारी असर
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार:
-
हजारों की तादाद: गुरुद्वारे में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं, जबकि अमावस्या जैसे विशेष अवसरों पर यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है।
-
लंबी दूरी की मार: यू-टर्न बंद होने और अंडरपास दूर बनने से बुजुर्ग श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा।
-
सुरक्षा का खतरा: कट बंद होने से लोग गलत दिशा (Wrong side) में वाहन चलाने को मजबूर होंगे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।
क्षेत्र की जनता और प्रबंधक कमेटी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को इस विषय में आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
ज्ञापन देने वालो में सभासद सुरेश सैनी, गुरुद्वारा के प्रधान ओमकार सैनी ,कश्मीर सिंह सैनी ,रामकिशन प्रधान प्रदेश गढ़वाल संहसयोजक अनुसूचित मोर्चा भाजपा, बलदेव सिंह, स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे









