प्रेमनगर छात्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंगाल से गिरफ्तार,दबोचे दो इनामी हत्यारे
Main Accused in Premnagar Student Murder Case Arrested in Bengal; Two Wanted Killers with Bounties Apprehended
Main Accused in Premnagar Student Murder Case Arrested in Bengal; Two Wanted Killers with Bounties Apprehended
देहरादून,9 अप्रैल 2026 : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट और एक छात्र की मौत के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
‘Operation Prahar’ के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित दो इनामी बदमाशों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
केहरी गांव में हुई थी खूनी भिड़ंत
यह घटना बीती 23 मार्च 2026 की है
जब प्रेमनगर के केहरी गांव में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे।
इस संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था,
जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
परिजनों की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (हत्या और दंगा संबंधी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
बंगाल के रिसॉर्ट में छिपे थे हत्यारे
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की थीं।
पूर्व में इस मामले में 4 अभियुक्त (युवराज, मधुर, शिवम और अंकित) जेल भेजे जा चुके हैं।
पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रहलाद राज और अंकुर सिंह के नाम सामने आए थे।
पुलिस की सर्विलांस टीम और मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।
सटीक सूचना पर दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित ‘आकाश रिसॉर्ट’ में छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
प्रहलाद राज (मुख्य अभियुक्त): निवासी नवादा, बिहार (हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी, प्रेमनगर)।
अंकुर सिंह: निवासी गोपालपुर, बिहार (हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी, प्रेमनगर)।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी देहरादून ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी रहेगा।
गिरफ्तार किए गए दोनों इनामी अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है,
जिसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस अब इस घटना से जुड़े अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून (मुख्य अभियुक्त)
2- अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी – सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
पुलिस टीम:-
1- व0उ0नि0 अनीत कुमार, थाना प्रेमनगर
2- उ0नि0 सैंकी चौधरी, एसओजी
3- उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुठालगेट
4- कां0 श्रीकान्त, थाना प्रेमनगर
5- कां0 आशीष राठी, एसओजी
6- कां0 आबिद, थाना पटेलनगर
7- कां0 श्रीकान्त ध्यानी, थाना नेहरू कालोनी
8- कां0 जितेन्द्र, एसओजी






