pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला के पति-पत्नी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Doiwala Couple Arrested on Charges of Smuggling Ganja

 

देहरादून,8 अप्रैल 2026 : डोईवाला पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों पर कार्रवाई की है।

पुलिस ने राजीव नगर निवासी एक दंपति को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के संकल्प को पूरा करने की दिशा में की गयी है ।

लालतप्पड़ बैरियर पर पकड़े गए तस्कर

डोईवाला पुलिस ने इस बारे में जानकारी साझा की है

बीते रोज मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा चौकी गेट लालतप्पड़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान डोईवाला की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार (UK-07-BY-1120) को पुलिस टीम ने रोका।

कार में सवार व्यक्ति और महिला ने अपनी पहचान बृजेश (54 वर्ष) और नीलम (38 वर्ष), निवासी राजीव नगर, डोईवाला के रूप में बताई।

जब पुलिस ने वाहन की गहनता से तलाशी ली, तो दंपति के पास से कुल 2 किलो 482 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

इसमें से करीब 1.276 किलो गांजा बृजेश और 1.206 किलो गांजा उसकी पत्नी नीलम के पास से मिला।

कार सीज, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

डोईवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0 114/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर डोईवाला क्षेत्र में नशे की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस सफलता में अ0उ0नि0 मनोज कुमार, का0 वीर सिंह और का0 आशीष राठी की मुख्य भूमिका रही।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button
пинап