pinko казино
DehradunUttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’,5 जिलों में ओलावृष्टि और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगे झक्कड़

Note: "Orange Alert" for 5 districts of Uttarakhand tomorrow.

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल, 04 अप्रैल के लिए राज्य के पाँच पर्वतीय जिलों में भारी उथल-पुथल की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इन जिलों में खतरा सबसे ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं (झक्कड़) चल सकती हैं।

राज्य के अन्य जनपदों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ट्रैकिंग पर रोक और अधिकारियों को हाई अलर्ट

बिगड़ते मौसम के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं:

प्रतिकूल मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों और संवेदनशील रास्तों पर ट्रैकिंग गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित या नियंत्रित रखने को कहा गया है।

आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल स्विच ऑफ नहीं रहेगा।

राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने के आदेश दिए गए हैं।

मोटर मार्ग बाधित होने पर तत्काल बहाली सुनिश्चित की जाएगी।

सभी थानों और चौकियों में वायरलेस सेट और आपदा उपकरण तैयार रखने को कहा गया है।

सचिव आपदा ने की अपील

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस, विशेषकर पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की चेतावनियों को अत्यंत गंभीरता से लें।

विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने और नगर निकायों को जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें

Related Articles

Back to top button
пинап