
देहरादून,24 मार्च 2026 : डोईवाला पुलिस ने अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
कोतवाली डोईवाला पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए लालतप्पड़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 6 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों के पास से ताश के पत्तों के साथ हजारों की नकदी बरामद की गई है।
फनवैली के पास घर में चल रहा था ‘हार-जीत’ का खेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा जनपद में अवैध धंधों पर लगाम कसने के सख्त निर्देश दिए हैं
डोईवाला पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लालतप्पड़ क्षेत्र में फनवैली के पास एक घर के भीतर कुछ लोग जुए की महफिल सजाए हुए हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 मार्च 2026 को उक्त मकान में दबिश दी।
पुलिस को देखते ही कमरे में हड़कंप मच गया।
मौके से पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगा रहे 6 व्यक्तियों को दबोच लिया।
22 हजार से अधिक की नकदी और ताश के पत्ते बरामद
पुलिस तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 22,410 रुपये की नगदी और ताश की गड्डी बरामद हुई है।
पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर ताश के पत्तों और नकदी को सीज कर दिया।
इन अभियुक्तों पर गिरी गाज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
सुनील कुमार (40 वर्ष): निवासी नुनावाला, डोईवाला।
देविंदर सिंह (28 वर्ष): निवासी शेरगढ़, लालतप्पड़।
संदीप सिंह (35 वर्ष): निवासी शेरगढ़, डोईवाला।
नरेश (34 वर्ष): निवासी लालतप्पड़, डोईवाला।
इकबाल (40 वर्ष): निवासी ज्वालापुर (हरिद्वार)।
विमल (35 वर्ष): निवासी शेरगढ़, डोईवाला।
कानूनी कार्रवाई
थानाध्यक्ष डोईवाला ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 88/2026 के तहत 13 जुआ अधिनियम (Gambling Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी लालतप्पड़ उ०नि० विनय मित्तल, हे०कां० राजीव कुमार, का० सलेख कुमार, का० विकास फोर और का० गोनी पुरी शामिल रहे।








