देहरादून,1 मार्च 2026 : बीती रात देहरादून की राजपुर रोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में एक रैपिडो सवार की मौत हो गयी
इस मामले में टक्कर मारने के आरोप में दो बाइक सवार गिरफ्तार किये गए हैं
कैसे हुई रैपिडो सवार की मौत ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कल रात की है
एक रैपिडो सवार बाइक संख्या UK17 Z 5912 राजपुर रोड पर जा रहा था
इसी दौरान दो अलग-अलग तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों (संख्या: UK07F F 5824 और UK07F Z 4245) ने रैपिडो को जोरदार टक्कर मार दी
टक्कर से हुई रैपिडो सवार की मृत्यु
इस भीषण दुर्घटना में रैपिडो पर सवार यात्री और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये
इस रैपिडो पर अंकित पाल नाम का व्यक्ति सवार था
अंकित पाल देहरादून के सेवला खुर्द चद्रबनी मोहब्बेवाला का रहने वाला था
वह गंभीर रूप से घायल हो गया
एक्सीडेंट में घायल दोनों को तत्काल उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया,
जहाँ चिकित्सकों ने अंकित पाल को मृत घोषित कर दिया
पुलिस की कार्रवाई
मृतक अंकित पाल की माता, ऊषा पाल द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में आज (दिनांक 28/02/2026) मामला दर्ज किया गया है।
मुकदमा संख्या: 40/2026
धाराएं: 281, 106(2), और 125(b) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
आरोपी: दोनों दुर्घटनाकारी मोटरसाइकिलों के चालक।









