
देहरादून,28 फरवरी 2026 : देहरादून पुलिस ने पूर्व में जिला बदर किये व्यक्ति को समय सीमा से पूर्व छिप के रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है
इस व्यक्ति को जिला अधिकारी की अनुशंसा पर देहरादून से जिला बदर किया गया था
लेकिन वह निर्धारित समय से पूर्व ही वापस लौट आया था
वह छिपकर रह रहा था
लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है
किसे किया था जिला बदर ?
यह मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र का है
यहां नंदनी कॉलोनी,बालावाला में जयवीर नेगी नाम का हिस्ट्रीशीटर (History sheeter) रहता था
जिसके ऊपर लूट (Robbery), आर्म्स एक्ट (Arms Act) और आबकारी अधिनियम (Excise Act) के कईं मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस के अनुसार जयवीर नेगी एक आदतन अपराधी (Habitual Offender) है
जिसे गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था
समय से पहले लौटा शहर
देहरादून पुलिस को जानकारी मिली कि जयवीर नेगी समय से पहले शहर लौट आया है
वह पुलिस से छिप कर रह रहा है
जिस पर बीते रोज 27 फरवरी को पुलिस ने उसे महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार किया है
विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
लंबा है आपराधिक इतिहास
32 वर्षीय अभियुक्त जगवीर सिंह नेगी एक आदतन अपराधी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे गंभीर धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं:
लूट और आर्म्स एक्ट (2014)
लूट और माल बरामदगी (2018)
अवैध शराब तस्करी (2018)
अवैध हथियार रखना (2023)
गुंडा निवारण अधिनियम (2023)
पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में अ.उ.नि. कविन्द्र नेगी और कांस्टेबल मुकेश जखेड़ी की मुख्य भूमिका रही।









