थानों क्षेत्र में कथित अवैध धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन,भारी पुलिस बल तैनात
Hindu organizations protest against an alleged illegal religious site in Thana area, heavy police force deployed

देहरादून,24 फरवरी 2026 : जनपद के थानों क्षेत्र के अंतर्गत धारकोट रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल को लेकर मंगलवार को स्थानीय हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
संगठनों का आरोप है कि उक्त भवन का संचालन सरकारी नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है,
जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम,
बैरिकेडिंग पर रुके प्रदर्शनकारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई।
विवादित स्थल से काफी पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।
मौके पर भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और काली सेना समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने से रोके जाने पर वहीं सड़क पर बैठकर धरना दिया
उनके द्वारा मौके पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
नियमों के उल्लंघन का आरोप
धरनास्थल पर प्रखर हिंदूवादी नेता नरेश उनियाल ने क्षेत्र की जनसांख्यिकी (Demography) और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित पंजीकरण के गतिविधियों का संचालन हो रहा है,
जिससे देवभूमि की संस्कृति और स्थानीय शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
वहीं, हिंदूवादी नेता अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून के विरुद्ध किसी भी संस्था का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
और इसके लिए वे निरंतर आंदोलन को तैयार हैं।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त परिसर पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई,
तो आगामी मंगलवार को पुनः सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासनिक स्थिति और MDDA की भूमिका
जानकारी के अनुसार, उक्त भवन के निर्माण को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा पहले ही संज्ञान लिया जा चुका है।
विवादित धार्मिक स्थल का निर्माण उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 1973 के नियमों के अनुरूप नही किया गया है
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में तकनीकी और कानूनी खामियों के चलते प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में ‘यथास्थिति’ (Status Quo) बनाए रखने यानी ‘स्टे’ के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।







