pinko казино
HealthNationalUttarakhand

हिम्स जॉलीग्रांट की डॉ राखी राष्ट्रीय स्तर की दो बड़ी फेलोशिप से सम्मानित

Dr. Rakhi of HIMS Jollygrant honored with two major national level fellowships

देहरादून,16 फरवरी 2026 : जॉलीग्रांट स्थित Himalayan Institute of Medical Sciences (HIMS) की डॉ. राखी खंडूरी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्हें देश की चिकित्सा जगत की दो बड़ी फेलोशिप से सम्मानित किया गया है

गौरतलब है कि डॉ राखी खंडूरी हिम्स,जॉलीग्रांट में वरिष्ठ श्वसन रोग विशेषज्ञ हैं

उन्हें देश की दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं— इंडियन चेस्ट सोसाइटी (Indian Chest Society) और नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (National College of Chest Physician) द्वारा फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।

NAPCON-2025 में हुआ सम्मान

यह सम्मान उन्हें बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ‘नैपकॉन-2025’ (NAPCON-2025) के दौरान प्रदान किया गया।

‘नैपकॉन-2025’ (NAPCON-2025) श्वसन रोग विशेषज्ञों का सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मेलन है

इस चार दिवसीय सम्मेलन में देशभर के करीब 3,000 से अधिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था।

क्यों खास है यह फेलोशिप ?

डॉ. राखी खंडूरी के अनुसार, किसी भी मेडिकल सोसाइटी की फेलोशिप प्राप्त करना उस क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

यह मानद उपाधि केवल उन्हीं विशेषज्ञों को दी जाती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण महारत हासिल की हो।

यह चिकित्सा अनुसंधान (Medical Research) में निरंतर योगदान और लंबी सेवा का प्रतीक है।

भविष्य के लिए प्रेरणा

सम्मान मिलने पर डॉ. राखी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक सेवा भाव और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।

मेरा प्रयास रहेगा कि मैं श्वसन रोगों के क्षेत्र में अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं।”

डॉ. राखी की इस उपलब्धि पर हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट और चिकित्सा जगत के साथियों ने उन्हें बधाई दी है।

 

Related Articles

Back to top button
пинап