लाल तप्पड़ में श्रमिकों का हल्लाबोल,कंपनी पर शोषण का गंभीर आरोप
Workers protest at Lal Tappad, serious allegations of exploitation against the company

देहरादून,12 फरवरी 2026 : डोईवाला के लाल तप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र (Lal Tappar Industrial Area) में कथित शोषण के खिलाफ कर्मचारियों ने अपना मोर्चा खोला है.
आज दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा है
उनका कहना है कि यदि उनकी मांगें जल्द नही मानी गयी तो वे आंदोलन और तेज कर देंगे
श्रमिकों का कंपनी पर आरोप
डोईवाला के लाल तप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में यूरेका फोर्ब्स कंपनी स्थित है
कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि उनका शोषण किया जा रहा है
श्रमिकों का आरोप है कि वे पिछले 10 से 15 सालों से कंपनी में संविदा पर काम कर रहे हैं
कंपनी द्वारा “कुशल श्रेणी” के बजाय “अकुशल श्रेणी” के श्रमिक का वेतन दिया जा रहा है
यह उनका घोर उत्पीड़न है
कंपनी पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप
श्रमिकों का दूसरा बड़ा आरोप है कि मनमाने ढंग से उनके हित लाभों में अनियमितता की जा रही है
जबरन उनकी सेवा को समाप्त किया जा रहा है
उनका कहना है कि श्रम विभाग के द्वारा भी उनके आरोपों की पुष्टि की गयी है
जिसके बाद भी कंपनी ने उनकी वैधानिक मांगों पर कोई कार्रवाई नही की है
इसके उलट बाहर के श्रमिकों के द्वारा काम लिया जा रहा है
कहा कि वे हर स्तर पर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं
लेकिन कोई समाधान नही निकल पाया है
आरोप है कि श्रमायुक्त हल्द्वानी द्वारा पिछले 5 माह से श्रम विभाग को कंपनी में संयुक्त निरीक्षण की अनुमति नहीं दी जा रही है
जिस कारण आज सैकड़ों स्थानीय श्रमिक अपने अधिकारों की रक्षा हेतु सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ा है
आंदोलन होगा तेज
श्रमिकों का कहना है कि मांगे जल्द पूरी नही हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगें
इसके लिए पैदल म मार्च,पुतला दहन के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी
यदि इसके उपरांत भी श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पता तो श्रमिक भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन हेतु बाध्य होंगे
ये रहे धरनास्थल पर उपस्थित
आज धरना स्थल पर श्रमिक नेता पवन नेगी विमल सिंह ऋषि रावत, पवन कुमार सहित ममता देवी , संगीता देवी, कमला कोठियाल, चंद्र किशोर ,संदीप चौहान ,प्रकाश थापा, श्याम सिंह थापा, भूपेंद्र सिंह ,बलदेव , विपिन नेगी ,निखिल लिंगवाल, मोहित नेगी ,विक्रम नेगी आदि उपस्थित रहे।







