CrimeDehradunHaridwar

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्याकांड के मुख्य शूटर व सहयोगी मुठभेड़ में घायल

Dehradun police take major action: Main shooter and associate of murder case injured in encounter

देहरादून: देहरादून में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है

देहरादून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड के मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया.

मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादन के सभी थाना क्षेत्रों में शहर से लेकर देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया.

इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई.

रायपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़

नाकेबंदी के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में एक संदिग्ध बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु कोरोनेशन चिकित्सालय (कॉरपोरेशन अस्पताल) ले जाया गया.

दूसरी मुठभेड़ लालतप्पड़ में 

लालतप्पड़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक अन्य ( बदमाश ) को रोका लेकिन वह वापस मुड़कर भागने लगा

वह एक खंडहर फैक्ट्री में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग की.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए.

एसएसपी देहरादून स्वयं कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचे और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली.

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई है.

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

पुलिस द्वारा दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है

और मामले में आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button