“भानियावाला बरसाती नाले का तांडव” होगा खत्म,डॉ कल्पना की पहल पर ग्राउंड जीरो पर उतरी अधिकारियों की टीम
The "dread of Bhaniawala rainwater drain" will end; a team of officials descended on ground zero on the initiative of Dr. Kalpana.

देहरादून,10 फरवरी 2026 : भनियावाला क्षेत्र के निवासियों के लिए मानसून का सीजन अब डर का नहीं, बल्कि राहत का सबब बनने जा रहा है।
पिछले कई वर्षों से जॉलीग्रांट-भनियावाला बरसाती नाला आम जनता के लिए ‘नासूर’ बन चुका है
नाले के समाधान के लिए वार्ड संख्या 3 की सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है
आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ,नगर पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त सर्वे किया है
जिससे जल्द समाधान की उम्मीद जतायी जा रही है
भानियावाला बरसाती नाले से सड़क बनी “दरिया”
हर साल बरसात के दौरान जॉलीग्रांट का यह नाला ओवरफ्लो होकर रिहायशी इलाकों और मुख्य मार्ग पर अपना तांडव मचाता है
इससे न केवल ट्रैफिक जाम होता था, बल्कि पैदल चलने वालों और दुपहिया वाहन स्वामियों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
स्थानीय जनता लंबे समय से इसके स्थायी समाधान की मांग कर रही थी
लेकिन कोई हल नही निकल पा रहा था
डॉ. कल्पना नेगी का ‘मिशन समाधान’
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉ. कल्पना नेगी राणा ने 12 नवंबर 2025 को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में एक ठोस प्रस्ताव रखा।
उनके द्वारा दी गई लगातार शिकायतों और पैरवी के बाद ही प्रशासन हरकत में आया
ग्राउंड जीरो पर उतरी अधिकारियों की फ़ौज
डॉ. नेगी ने अधिशासी अधिकारी को प्रस्ताव देकर अवर अभियंता से स्थलीय निरीक्षण कराया।
उनके प्रयासों के फलस्वरूप आज NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण), नगर पालिका परिषद, और सिंचाई विभाग की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, JE अखिलेश खंडूरी (नगर पालिका), JE अजब सिंह रावत (सिंचाई विभाग) और NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर,सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समाधान का खाका: क्या है नया प्लान?
निरीक्षण के दौरान सभासद प्रतिनिधि और पूर्व सभासद हिंमाशु राणा ने टीम को प्रभावी सुझाव दिए।
उन्होंने बताया कि यदि इस नाले को उसके उद्गम स्थल (Source) से ही डायवर्ट कर दिया जाए,
तो आबादी क्षेत्र में पानी का दबाव काफी कम हो जाएगा।
क्या कहा हिमांशु राणा ने ?
“डॉ. कल्पना नेगी राणा का एकमात्र उद्देश्य जनता को इस मुसीबत से निजात दिलाना है।
NHAI के अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जल्द ही क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर इस प्रोजेक्ट का फाइनल मैप तैयार किया जाएगा और इसे धरातल पर उतारा जाएगा।” — हिंमाशु राणा, सभासद प्रतिनिधि
जल्द शुरू होगा काम
इस मामले में स्थानीय विधायक,जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता के साथ जल्द ही अधिकारी संवाद करेंगें
NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आश्वस्त किया है कि लागत और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, जनहित में इस समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा।
डॉ. कल्पना नेगी के इन प्रयासों की भनियावाला की जनता भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है।






