CrimeDehradun

“नकली पिस्तौल” लहराने पर “असली पुलिस” ने किया गिरफ्तार

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : चलती मोटरसाइकिल में डमी पिस्टल को लहराते हुए लोगो को डराकर हुड़दंग मचाने के आरोप में देहरादून पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है

डमी पिस्टल को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया है

स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हाथ में पिस्तौल लेकर उसे लहरा रहा है

बताया गया कि यह व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है

जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचा

उस व्यक्ति के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तो मालूम चला कि वह व्यक्ति चंद्रबनी चोयला में बुलेट मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एफके-4211 के साथ खड़ा है।

मौके पर जाकर पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो पाया कि वह व्यक्ति वहां भी पिस्टल लहरा कर स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहा था।

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम सनी पांडे पुत्र विपिन पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला, भूतोवाला थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 22 वर्ष बताया गया,

जिसके हाथ में रखी पिस्टल को चेक किया गया तो वह पिस्टल डमी पिस्टल निकली,

जिसमें प्लास्टिकनुमा कॉटेज भरकर पिस्टल से फायर जैसी आवाज आती है।

मौके पर उस व्यक्ति द्वारा उग्र होकर शोर शराबा करने पर पुलिस द्वारा उसे अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।

उस व्यक्ति से बरामद डमी पिस्टल को मौके पर ही कब्जे पुलिस लिया गया

इसके साथ ही मोटरसाइकिल को एमवीएक्ट में सीज किया गया।

नाम पता अभियुक्त :

1- सनी पांडे पुत्र विपिन पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला भूतोवाला, थाना पटेल नगर, देहरादून,उम्र 22 वर्ष ।

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 डालेन्द्र चौधरी
2- कानि0 सुधीर नोटियाल,
3- कानि0 अमोल राठी

Related Articles

Back to top button