CrimeDehradun

देहरादून के सब-इंस्पेक्टर को बदमाश ने मारी गोली,मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी पत्नी को गोली मारने के आरोपी व्यक्ति को देहरादून पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र के माध्यम से ट्रैक किया तो पुलिस को उसकी लोकेशन मसूरी में ज्ञात हुई

इस जानकारी के मिलने पर देहरादून के थाना रायपुर से सब इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी मसूरी में पहुंचे

जहां वह होटल में चेकिंग कर रहे थे

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया

आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी

इस घटनाक्रम में रायपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मिथुन के पेट में गोली लगी है

सब इंस्पेक्टर मिथुन गंभीर रूप से घायल हुए हैं

इस मुठभेड़ के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ऑपरेशन पूरा हो गया है

डॉक्टर के द्वारा घायल सब इंस्पेक्टर मिथुन को खतरे से बाहर बताया गया है

बीती रात हुई इस मुठभेड़ में आरोपी भी घायल हुआ है

जानकारी के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैरों में भी गोली लगी है

उसे भी मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है

जहां उसका इलाज चल रहा है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को घायल पुलिस कर्मी के भीतर इलाज करने और

आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru